{"_id":"67eed8f4537303cd610be624","slug":"the-department-is-entangled-in-the-verification-of-waqf-properties-gonda-news-c-100-1-slko1026-135157-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वक्फ संपत्तियों के सत्यापन में उलझा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वक्फ संपत्तियों के सत्यापन में उलझा महकमा
Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ की संपत्तियों को लेकर चर्चा और बहस चल रही है। उधर, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारी और कर्मचारी संपत्तियों के सत्यापन में उलझे हुए हैं। उनका मानना है कि सभी वक्फ संपत्तियों की डिटेल वक्फ बोर्ड के पास है। बोर्ड की सूची आने पर सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही वक्फ की संपत्तियों की तस्वीर साफ होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वक्फ इंस्पेक्टर अनिल कुमार के साथ अन्य कर्मचारी संशोधन बिल पर आपस में चर्चा करते नजर आए। बताया कि वक्फ की संपत्तियों की पूरी डिटेल विभाग में नहीं है। वैसे मौखिक रूप से गोंडा और बलरामपुर को मिलाकर 6,128 संपत्तियां बताई जा रही हैं। वक्फ बोर्ड से जब सूची आएगी तब पता चलेगा कि जिले में वक्फ की कितनी संपत्तियां हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि बोर्ड से सूची आने पर सत्यापन कराएंगे। तभी वक्फ के विवादित मामलों की जानकारी हो पाएगी।
इनसेट
वक्फ व शत्रु संपत्तियों के मामलों में चल रहा विवाद
जिले में वक्फ की कई संपत्तियों व शत्रु संपत्तियों पर विवाद चल रहा है। ये मामले में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन बताए जा रहे हैं। इस मामले में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, एडीएम आलोक कुमार का कहना है कि वक्फ से जुड़े मामलों की जानकारी अल्पसंख्यक विभाग ही दे सकता है।
विज्ञापन
इनसेट
वक्फ बिल व जुमा पर पुलिस सतर्क
वक्फ संशोधन बिल व जुमा की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क है। मस्जिदों के आसपास, चौक-चौराहों व मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। प्रशासनिक अधिकारी भी क्षेत्र में निगरानी करेंगे।
- विनीत जायसवाल, एसपी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
किसी को टिप्पणी का अधिकार नहीं
फोटो- 29
हमारा मुल्क लोकतांत्रिक है। बहुमत के आधार पर फैसले होते हैं। वक्फ बिल पर कोई भी टिप्पणी करना न्याय संगत नहीं है। हम जिस मुल्क में हैं उसका कानून जो कह रहा है, उसके आधार पर अगर कोई निर्णय लिया गया है तो किसी को टीका-टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
- कसीम सिद्दीकी, समाजसेवी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कानून के दायरे में रहकर करेंगे विरोध
फोटो- 30
संसद में सरकार ने जो वक्फ संशोधन बिल पेश किया है वह सही नहीं है। कानून के दायरे में रहकर हम इसका विरोध करेंगे। सुप्रीम कोर्ट तक हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।
-शमीम अहमद, इमाम करनैलगंज
-- -- -- -- -- -- -- -
सबको साथ लेकर चले सरकार
फोटो- 31
सरकार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। देश में इस बिल की जरूरत नहीं थी। वक्फ की जमीनें मुसलमानों की दी हुई हैं। सरकार का फैसला ठीक नहीं है। देश में अमन कायम रखने के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा।
- मो. आसिफ रजा, इमाम गौरा चौकी