{"_id":"6519a8e06c3cde8f25001478","slug":"the-culvert-could-not-be-constructed-even-after-two-years-anger-gonda-news-c-99-1-slko1019-3252-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो वर्ष बाद भी नहीं हो सका पुलिया का निर्माण, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो वर्ष बाद भी नहीं हो सका पुलिया का निर्माण, आक्रोश
Sun, 01 Oct 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के नंदमहरा से शिवानगर जाने वाले मार्ग पर टूटी पुलिया।
पिपरहवा चौराहा(बलरामपुर)। नंदमहरा से शिवानगर को जोड़ने वाली पुलिया दो साल पहले टूट गई थी। अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने रविवार को आक्रोश जताते हुए डीएम को पत्र भेजा है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पुलिया की मरम्मत न हुई तो सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीण पुजारी, मनमोहन, शुकई, सीताराम, कन्हई, प्रभूदयाल, छेदी, स्वामी दयाल व अनिल कुमार आदि ने बताया कि दो साल पहले बाढ़ के तेज बहाव में पुलिया टूट गई थी। पुलिया निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
मुख्य मार्ग पर जाने के लिए सैकड़ों किसानो को इसी पुल से होकर गुजरना पड़ता है। खेतों में खाद-बीज पहुंचाने के लिए व अनाज लाने के लिए किसान इस पुल का प्रयोग करते हैं। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर पुलिया बनवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी ने बताया कि शीघ्र ही पुलिया का मरम्मत कराया जाएगा।