फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The criminal who robbed the jeweler was shot in an encounter

Gonda News: सराफ को लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

Tue, 05 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The criminal who robbed the jeweler was shot in an encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी व माैके पर पड़ी बाइक। स्रोत: पुलिस मीडिया
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र में नारायणपुर माझा क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम से मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घेराबंदी करके पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मंगलवार को इन्हीं बदमाशों के एक अन्य साथी को भी दबोच लिया गया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने पिछले दिनों करनैलगंज इलाके में सराफ को लूटा था। आरोपियों के पास से लूटा गया बैग, सोने-चांदी के आभूषण, 6,900 रुपये नकदी, एक मोबाइल, तमंचा और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी सराफ राजन सोनी 28 अप्रैल को बाइक से नारायणपुर माझा स्थित दुकान जा रहे थे। रास्ते में खाटू श्याम मंदिर मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाश असलहे के बल पर उनसे बैग लूटकर भाग गए थे। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी थी। वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने पांच टीमों को लगाया था।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार देर रात करनैलगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश नारायणपुर माझा क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बृजेश शुक्ल निवासी बेहड़ा थाना कौड़िया के दाहिने पैर में गोली लग गई। मौके पर ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसके साथी अमर शुक्ल उर्फ ननके निवासी पिपरी मांझा थाना कटरा बाजार को भी दबोच लिया। घायल बृजेश शुक्ल को पहले सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग के मंडी मोड़ से तीसरे आरोपी बाबूराम निवासी मनोहरजोत थाना खरगूपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। सराफ से लूट के मामले में रेकी करने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। पकड़े गए एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।


75 किमी दायरे में खंगाले 500 सीसीटीवी



लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर तकनीकी जांच की। करीब 75 किलोमीटर के दायरे में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मैनुअल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ट्रेस किया गया। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो वारदात से पहले रेकी करता था और फिर सुनसान स्थान पर लूट की वारदात अंजाम देता था। सराफ राजन सोनी को लूटने से पहले कई दिन तक उनकी भी रेकी की गई थी। इसके बाद वारदात अंजाम दी गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में भी इसी तरह की एक लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी व माैके पर पड़ी बाइक। स्रोत: पुलिस मीडिया

मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी व माैके पर पड़ी बाइक। स्रोत: पुलिस मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed