फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The couple died in a roadways bus and car collision

रोडवेज बस व कार भिड़ंत में दंपती की मौत

Tue, 25 Aug 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
The couple died in a roadways bus and car collision
गोंडा। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर पांडेयपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर रोडबेज बस व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में बहराइच रोड स्थित सीताराम पुरम निवासी कन्हैयालाल गौड़ (52) प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेमरा में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी शकुंतला देवी (50) के साथ कार से पिछले दिनों अपने पैतृक निवास जनपद मऊ गए थे। मंगलवार दोपहर वह पत्नी के साथ कार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

वह दोनों अयोध्या हाईवे पर खोरहंसा पुलिस चौकी क्षेत्र के पांडेय बाजार के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे। तभी गोंडा से अयोध्या की तरफ जा रही रोडबेज बस से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कन्हैयालाल और उनकी पत्नी शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे खोरहंसा चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने कार में फंसे पति-पत्नी को बाहर निकाला और मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल भेजा। मगर रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने कार में फंसे पति-पत्नी को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा। मगर रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि कन्हैयालाल के एक बेटा व एक बेटी है। बेटा गोरखपुर जनपद में बीएसएनएल में इंजीनियर है। बेटे को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed