फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The condition of both the people injured in the blast is stable

Gonda News: विस्फोट में घायल दोनों लोगों की हालत स्थिर

Wed, 09 Oct 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
The condition of both the people injured in the blast is stable
गांव में पसरा है सन्नाटा, पुलिस बल की है तैनाती संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलसर (गोंडा)। बेलसर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में सोमवार को हुए पटाखा विस्फोट में घायल दो लोगों की हालत स्थिर है। लखनऊ के सिविल अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज हो रहा है। वहीं हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

थाना तरबगंज पुलिस भी मामले में लगातार पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। हादसे में तीन लोगों की मौत के साथ ही दो लोग कृष्ण कुमार व इशहाक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों का इलाज हो रहा है और सुधार भी है। परिजनों को उनके स्वास्थ्य की चिंता के साथ ही हादसे में कार्रवाई का डर भी सता रहा है। बताया जा रहा है कि जिस घर में विस्फोट हुआ था उसे बारूद खाना के नाम से जाना जाता रहा है। इशहाक जहां पर घर बना कर रहता है, वह जमीन उसने फत्ते मुहम्मद से खरीदा था। फत्ते मुहम्मद मनिहार जाति के थे। ग्रामीणों ने बताया कि फत्ते मुहम्मद, जान मोहमद, नान बाबू एक ही परिवार के थे। यह लोग शादी विवाह में गोला तमाशा दागने का काम करते थे। इनका परिवार इस धंधे को करता था, इसलिए इस जगह का नाम बारूद खाना के नाम से जाना जाता है। बाद में इसहाक एवं उसके भाईयों ने जमीन खरीद लिया और घर बना कर रहने लगे। इशहाक बड़े पैमाने पर कबाड़ी का काम करते-करते गोला बनाने का धंधा करने लगा था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने कहा विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के साथ उनकी संवेदना है। लगातार नगर क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed