{"_id":"69613b9c7e51c1d7f2025c43","slug":"the-cold-has-made-children-miserable-and-they-are-falling-sick-gonda-news-c-100-1-slko1028-150116-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सर्दी ने किया बेहाल, बीमार हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सर्दी ने किया बेहाल, बीमार हो रहे बच्चे
Fri, 09 Jan 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चा। - संवाद
गोंडा। कड़ाके की ठंड और हड्डियों को कंपा देने वाली गलन ने अब बच्चों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। लगातार गिरते पारे और बर्फीली हवाओं के कारण बच्चों में निमोनिया, तेज बुखार और सांस लेने की तकलीफ बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में आठ बच्चे भर्ती कराए गए हैं। उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़े हैं।
शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। करीब साढ़े 10 बजे धूप खिली तो ठंड से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 17 डिग्री रहा। लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण मौसम तो साफ हो रहा है, लेकिन गलन उतनी ही तीखी होती जा रही है।