फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The cold effect was visible in the public health fair, the number of patients remained low

Gonda News: जन आरोग्य मेले में दिखा ठंड असर, कम रही मरीजों की संख्या

Sun, 21 Dec 2025 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The cold effect was visible in the public health fair, the number of patients remained low
टिकरी पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। - संवाद 
गोंडा। जिले के 52 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को ठंड का असर दिखाई दिया। मरीजों की संख्या कम रही। जो मरीज आए भी थे वह सबसे ज्यादा ठंड से बीमार मिले। किसी को बुखार आ रहा था तो कोई पेट दर्द की शिकायत कर रहा था। सर्दी-जुकाम के मरीजों को भी दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार पीएचसी पर मेले में ठंड का असर देखने को मिला। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक डाॅ. डीसी वर्मा ने 29 मरीजों का उपचार किया। मेले में बल्ड प्रेशर, शुगर, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द आदि बीमारियों से संबंधित मरीज आए। एलटी विजय प्रताप ब्लड जांच व फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

टिकरी संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अनूप तिवारी ने मरीजों का उपचार किया। पीएचसी में समय 1:25 बजे तक कुल 22 मरीजों को देखा गया। इस दौरान एके मिश्रा एवं रोहन यादव ने 15 मरीजों की जांच की। जिसमें शुगर, टीबी, मलेरिया सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल रहीं। फार्मासिस्ट अरुण कुमार शर्मा, एएनएम शारदा देवी, अर्चना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार पिपरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 11 मरीजों का इलाज किया गया। तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दो मरीजों को एआरवी लगाई गई। डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed