फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The city will be illuminated with LEDs worth 79.96 lakhs

Gonda News: 79.96 लाख की एलईडी से रोशन होगा शहर

Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with LEDs worth 79.96 lakhs
गोंडा। शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही अंधेरी गलियों को जगमगाने की तैयारी है। पालिका प्रशासन इसके लिए 79.96 लाख रुपये से एलईडी, बल्ब समेत इलेक्ट्रिक पार्ट्स की खरीद करेगा। पालिका प्रशासन ने जल्द ही टेंडर कराने का निर्णय लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों समेत 27 वार्डों के 32 मोहल्लों में एलईडी व बल्ब बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों समेत मोहल्लों में छह हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से दो हजार लाइटें खराब हैं। लोगोंं को अंधेरी गलियों से रात के अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। अमर उजाला ने 02 मार्च के अंक में शहर को जगमगाने का दावा, गली-मोहल्लों में छाया अंधेरा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने शहर को जगमगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने 79.96 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी है। इससे शहर की 1.68 लाख की आबादी वाले 27 वार्डों के 32 मोहल्लों में एलईडी व बल्ब बदले जाएंगे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि बजट की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही टेंडर कराकर एलईडी बदलने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed