फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The city lit up in Navratri, Goddess Jagran and people swayed in Jagrate

नवरात्र में जगमगाया शहर, कहीं जागरण तो कहीं जगराते मेें झूमे लोग

Tue, 12 Oct 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
The city lit up in Navratri, Goddess Jagran and people swayed in Jagrate
गोंडा के रानी बाजार स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर आकार पंडाल में रखी प्रतिमा। - फोटो : GONDA
गोंडा। नवरात्र में शहर से लेकर गांवों तक पूजा पंडालों में जगत जननी जगदंबा का दरबार सज गया है। सुबह-शाम पूजन के साथ ही दिन भर जय जयकारे गूंज रहे है। कहीं देवी जागरण तो कहीं जगराता में श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहते।
विज्ञापन

पूजन पंडाल विभिन्न रोशनी से जगमगा उठता है। इन पांडालों में हर तरफ भक्ति रस की बारिश होती है जहां श्रद्धालुओं के जत्थे देर रात तक उमड़ रहे हैं। नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने माता कात्यानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

जिले में 1300 स्थानों पर पूजा पांडाल सज गए हैं जहां देवी मां का दरबार लगा हुआ है। इन पूजा पांडालों में सुबह शाम पूजन के साथ दिनभर मां के जयकारे गूंज रहे हैं। शाम होते पूजा पांडाल रोशनी व लाइटों में जगमगा जाते हैं। मां की आराधना के लिए शाम होते श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। जिले में जहां मां के नौ रूपों की आराधना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर स्थित पंडाल में रखी दुर्गा की प्रतिमाएं बेहद आकर्षक हैं। माता दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी, भगवान गजानन के साथ भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा रखी गई है। सभासद प्रतिनिधि विकास जायसवाल ने बताया कि करीब 25 सालों से प्रतिमा रखी जाती हैं।
महिषासुर मर्दिनी के स्वरूप की आराधना की जाती है। महिषासुर मर्दिनी के साथ गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा रखते हैं। पुराणों के अनुुसार मां ने महिषासुर मर्दिनी का रूप उस समय धारण किया था, जब वह अपने पिता के घर जा रही थीं और उन्हें रास्ते में देवताओं के अनुरोध पर शक्तिशाली रूप धारण कर महिषासुर का वध करना पड़ा।
रानी बाजार स्थित 60 फीट ऊंचा पंडाल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। पंडाल को माता वैष्णो देवी मंदिर के आकार के रुप में बनाया जाता है, जहां मां दुर्गा समेत गजानन, बाबा श्याम समेत अन्य देवी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं होती हैं।

जय माता दी सेवक संघ रानी बाजार के अध्यक्ष चंद्रमोहन मित्तल ने बताया कि यहां दुर्गा पूजा करीब 40 वर्षो से हो रहा है लेकिन पिछले 24 वर्ष से 60 से 70 फीट ऊंचे पंडाल में माता की प्रतिमा रखी जाती है। वैष्णो गुफा के रुप में पंडाल बनाए जाने का यह 25 वां साल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed