फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The center in-charge should call every farmer who sells paddy

Gonda News: धान बेचने वाले हर किसान को कॉल करें केंद्र प्रभारी

Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The center in-charge should call every farmer who sells paddy
गोंडा। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव अतुल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं खरीद की जानकारी ली। खरीद कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए धान बेचने वाले सभी किसानों को कॉल कर गेहूं बेचने की अपील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने गोंडा मंडी स्थित क्रय केंद्र के साथ रुपईडीह के मंगलनगर, आर्यनगर, माधवपुर व करनैलगंज मंडी का निरीक्षण कर निर्देश दिया कि यहां किसानों के बैठने, पेयजल व शौचालय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि अभी तक खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर 10.40 एमटी व पीसीयू के क्रय केंद्र पर 57.30 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए विशेष सचिव ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया जाए कि वह एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों को कॉल कर क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए जागरूक किया जाए। यदि केंद्र पर किसान नहीं आ रहे तो गांव में जाकर मोबाइल क्रय केंद्र की शुरुआत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed