फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body was identified by the tailor's sticker and belt

Gonda News: दर्जी के स्टीकर व बेल्ट से हुई शव की पहचान

Tue, 17 Jun 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The body was identified by the tailor's sticker and belt
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज के महेशपुर गांव में सोमवार को सरयू नदी में मिले शव की पहचान दर्जी के स्टीकर व बेल्ट की मदद से हो गई है। शव श्रावस्ती के इकौना असनहवा निवासी विजय कुमार चौधरी (26) का था।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि टीईटी करने के बाद विजय निजी विद्यालय में पढ़ा रहे थे। वह नौकरी नहीं मिलने से परेशान थे। शनिवार सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन पर संपर्क किया। तब विजय ने कुछ देर में लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन

सोमवार को नवाबगंज के सरयू नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने कपड़े पर लगे दर्जी के स्टीकर की मदद से श्रावस्ती पुलिस से संपर्क किया। विजय के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मगर शव खराब हो चुका था। इस वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी। परिजनों ने कपड़े के स्टीकर व बेल्ट से शव की पहचान विजय के रूप में की। दो भाइयों में छोटे विजय अविवाहित थे। पिता ओमप्रकाश चौधरी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed