फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A new school building will be constructed at a cost of 15 lakh

Gonda News: 15 लाख रुपये से बनेगा स्कूल का नया भवन

Sat, 26 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A new school building will be constructed at a cost of 15 lakh
प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार में ​शिलान्यास कार्यक्रम में बीएसए अमित कुमार सिंह का स्वागत करतीं
गोंडा। अभी तक अतिरिक्त कक्षा कक्ष में पढ़ाई कर रहे प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार के बच्चों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विद्यालय के मूल भवन का नए सिरे से 15 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को बीएसए अमित कुमार सिंह ने भूमि पूजन कर पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ उन्हें बेहतर शैक्षिक माहौल देना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह ने बताया कि विद्यालय का मूल भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए भवन का पूर्ण पुनर्निर्माण जरूरी था। नए भवन के बनने के बाद बच्चों को सुरक्षित माहौल के साथ बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन गणेश गुप्ता, आनंद सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी, विद्यालय की प्रधानाध्यापक रीना यादव, नेहा तिवारी, अनामिका मिश्रा, सुशीला यादव, सीमा देवी, लविशा घावरी तथा शिक्षामित्र प्रतिमा एवं ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed