फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A neighbor poured boiling water on an innocent person

Gonda News: पड़ोसी ने मासूम पर खौलता पानी डाला

Sat, 26 Sep 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A neighbor poured boiling water on an innocent person
करनैलगंज। कस्तूरी गांव में पड़ोसी के दरवाजे पर खेलने पहुंचे मासूम पर खौलता पानी डालने का मामला आया है। पुलिस ने एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव की सुनीता ने बताया कि 18 सितंबर की दोपहर वह दवा लेने गई थीं। उनके तीन बच्चे घर में ही थे। बेटा गणेश (4) शाम पांच बजे खेलते हुए पड़ोसी गीता के दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि बच्चे के वहां पहुंचने से नाराज होकर गीता ने उस पर खौलता पानी डाल दिया। इससे बच्चे का बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया। घर लौटने पर सुनीता को घटना की जानकारी हुई। विरोध करने पर गीता ने गालीगलौज कर जान से मारने और वृद्ध ससुर को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि आरोपी गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed