{"_id":"67c7420effa86b383802bc3f","slug":"the-body-of-the-missing-girl-was-found-floating-in-the-pond-gonda-news-c-100-1-gon1003-133671-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तालाब में उतराता मिला लापता युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तालाब में उतराता मिला लापता युवती का शव
Tue, 04 Mar 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़री बल्लभ गांव से संदिग्ध हालात में लापता मुस्कान (18) का शव मंगलवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़री बल्लभ गांव निवासी राम सिंगार ने बताया कि बेटी मुस्कन 27 फरवरी को लापता हो गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना नहीं दी थी। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथमदृष्टया डूबने से मौत की आशंका है। एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत व सीओ आनंद कुमार राय ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। (संवाद)