फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of an employee was found in the veterinarian's room

Gonda News: पशु चिकित्सक के कक्ष में मिला कर्मचारी का शव

Wed, 26 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of an employee was found in the veterinarian's room
मुजेहना (गोंडा)। पशु चिकित्सक के कक्ष में बुधवार सुबह धानेपुर के श्रीनगर बाबागंज निवासी कर्मचारी पुरुषोत्तम उर्फ रामजी पांडेय (22) का शव फंदे से लटका मिला। मुंह पर टेप चिपका हुआ था। सिर तौलिये से ढका था। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि परिजनों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




श्रीनगर बाबागंज निवासी घनश्याम पांडेय ने बताया कि उनका बड़ा बेटा पुरुषोत्तम उर्फ रामजी पांडेय गांव के ही पशु चिकित्सालय में पैरा-वेटरनरी स्टॉफ के तौर पर काम करता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह पशु का इलाज करने के बाद घर पहुंचा। कुछ देर बाद वह बिना किसी को बताए घर से चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन




घर से कुछ दूरी पर स्थित पशु चिकित्सालय में डॉक्टर के कक्ष में बेटे का शव फंदे से लटका मिला। मुंह पर टेप चिपका हुआ था। इसके साथ ही सिर तौलिये से ढका हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




धानेपुर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट से प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग में मौत को गले लगाने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। सीओ शिल्पा वर्मा व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल की जांच की।


मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने बताया कि राइटिंग मिलान के लिए सुसाइड नोट विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed