{"_id":"691b68fcb65a96f1b109d02a","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-on-the-pd-dam-with-injury-marks-on-her-body-gonda-news-c-100-1-slko1026-147350-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पीडी बंधे पर मिला युवती का शव, शरीर पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पीडी बंधे पर मिला युवती का शव, शरीर पर थे चोट के निशान
Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज के पीडी बंधा के पास जांच करती पुलिस टीम।
तरबगंज। बनगांव-गभौरा गांव की सीमा पर स्थित कंचनपुर गांव के पास पीडी बंधे पर सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती के सिर से लेकर पैर तक चोटों के पांच निशान मिले हैं। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह का कहना है कि युवती के शरीर पर मिले चोटों से लग रहा है कि उसे किसी वाहन से फेंका गया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
तरबगंज के पीडी बंधे पर आस-पास के गांव के लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। युवती के सिर और दोनों पैरों में मिले चोट के निशान को देखकर लोग चर्चा करते रहे कि युवती को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। कंचनपुर के पास जिस स्थान पर शव मिला वहां से 10 मीटर की दूरी पर खून बिखरा मिला है। युवती ने नीले रंग की जींस व कुर्ती पहन रखी है। उसके ऊपर लाल रंग का स्वेटर और गले में दुपट्टा लिपटा पाया गया। मौके पर पहुंचा खोजी कुत्ता करीब 200 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन सुराग नहीं दे सका। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए हैं। फोटोग्राफी भी की है, जिससे जांच में मदद मिल सके। कोतवाल कमला कांत त्रिपाठी ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।