फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a young woman was found hanging from a noose in her house

Gonda News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 28 Mar 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging from a noose in her house
परसपुर। कुड़ियांव गांव निवासी रोशनी (18) का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मां की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की मां कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह खेत में फसल की कटाई करके लौटी थीं। थकान होने की वजह से दोनों बेटियों के साथ कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे बेटी रोशनी उठी तो उनकी भी नींद खुल गई। बेटी ने दरवाजा खोल दिया तो उसे समझाने के बाद दोबारा सो गईं। सुबह जब सोकर उठीं तो बगल के कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे से बंधे फंदे पर रोशनी का शव लटका मिला। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि रोशनी की मां से जानकारी ली गई है। घर में कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन

पिता, बहन व भाइयों की हो चुकी है मौत
मृतका की मां कमलेश ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले पति विजय बहादुर सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। चार बेटियों में बड़ी माधुरी (24) की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में है। बेटी मानसी (16) की दो साल पहले मौत हो गई थी। अब रोशनी की मौत के बाद सबसे छोटी बेटी सौम्या (12) घर में है। वहीं, बेटों की जन्म के कुछ दिनों बाद ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed