फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bodies arrived after the post-mortem, creating chaos in three families

Gonda News: पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव, तीन परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 30 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The bodies arrived after the post-mortem, creating chaos in three families
शिव श्याम मौर्य, अमरदीप व ऋतिक। फाइल फोटो
खोड़ारे/बभनान। बभनान-गौचौकी मार्ग पर बुकनापुर के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों का बस्ती में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर शाम शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। बाद में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिलहटिया खुटिहन निवासी शिवश्याम (19) अपने साथी अमरदीप सक्सेना (23) निवासी सिकरी तप्पा कोट व ऋतिक (20) निवासी कर्महवा खुटिहन के साथ पल्सर बाइक से किसी दोस्त से मिलने रविवार की शाम बभनान गए थे। वहां से लौटते समय बुकनापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इसके बाद तीनों को रौंदता हुआ वाहन निकल गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बस्ती जिले के सीएचसी गौर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को बस्ती में तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। देर शाम तीनों के शव उनके घर पहुंचे तो परिवार वालों की चीत्कार से गांव गूंज उठा। कुछ देर बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि मृतक अमरदीप के पिता डब्लू की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तीनों युवक परिवार की कमाई का थे जरिया
शिवश्याम चार भाइयों बृजेश, सुरेश, राधेश्याम में सबसे छोटा था। बहन नीतू, मां केवलपति व पिता ओरौनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बताते हैं कि बेटे ने इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन खेती में मदद के साथ घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। वहीं, अमरदीप उर्फ प्रमोद दो बहनें तारादेवी और नीतू के बीच अकेला भाई था। इकलौते बेटे की मौत से मां आरती रोते-रोते बदहवास हो गईं। पिता डब्लू ने बताया कि बेटा खेती में हाथ बंटाता था। बेटे की मौत से बुढ़ापे का सहारा ही छिन गया। मृतक ऋतिक तीन भाइयों अरुण और आदित्य में मझला था। पिता लक्ष्मण, मां बबली व बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव श्याम मौर्य, अमरदीप व ऋतिक। फाइल फोटो

शिव श्याम मौर्य, अमरदीप व ऋतिक। फाइल फोटो

शिव श्याम मौर्य, अमरदीप व ऋतिक। फाइल फोटो

शिव श्याम मौर्य, अमरदीप व ऋतिक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed