{"_id":"5d470f228ebc3e6d0354369f","slug":"the-bike-clashed-the-young-man-was-killed-gonda-news-lko474659923","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने टककर, एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने टककर, एक युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। दुर्जनपुर घाट तरबगंज मार्ग पर बाबा पुरवा चौराहे के पास रविवार की दोपहर दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज थाने के चाईटोला निवासी दो सब्जी व्यवसायी अब्दुल हकीम उर्फ पहाड़ी तथा हाशिम बाइक से घर वापस जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी और भाग निकला। जिससे अब्दुल हकीम उर्फ पहाड़ी (40) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गया।
तरबगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि अब्दुल हकीम की आईडी में जिला कन्नूर केरल का निवासी होने का पहचान पत्र पाया गया। मृतक के परिवारीजनों के अनुसार उसकी शादी केरल में हुई थी। वहीं रहकर व्यवसाय करता था, जबकि वह नवाबगंज चाईं टोला निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।