{"_id":"6acbcdee9141b248f60d1511","slug":"the-administration-has-appointed-nodal-officers-for-eight-blocks-gonda-news-c-100-1-gon1003-167798-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आठ ब्लॉकों में शासन ने नामित किए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आठ ब्लॉकों में शासन ने नामित किए नोडल अधिकारी
Sun, 11 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मानव दिवस सृजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए सोमवार को सभी 1192 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित होगा। आठ विकासखंडों में आयोजन की निगरानी के लिए शासन स्तर से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) के तहत जिले में 1.01 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित है। शेष लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शासन ने रुपईडीह और झंझरी में देवीपाटन मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त, मनकापुर और छपिया में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, इटियाथोक और बभनजोत में जिला विकास अधिकारी तथा परसपुर और वजीरगंज में उपायुक्त स्वतः रोजगार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी संबंधित विकासखंडों में रहकर कार्यों की प्रगति, कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपलब्धता, उपस्थिति और मानव दिवस सृजन की समीक्षा करेंगे।
श्रम रोजगार उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को श्रमिकों की मांग के अनुसार पर्याप्त काम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देकर निर्धारित लक्ष्य हासिल करना है।