फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The accountant is responsible for investigating more than 500 claims and objections

Gonda News: लेखपाल पर 500 से अधिक दावे व आपत्तियों की जांच की जिम्मेदारी

Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The accountant is responsible for investigating more than 500 claims and objections
विज्ञापन

गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची में खामियों के चलते जहां दावे व आपत्तियों की भरमार है। सदर तहसील क्षेत्र में एक-एक लेखपाल पर 500 या उससे अधिक दावे और आपत्तियों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। छह जनवरी को दावे व आपत्तियों की जांच पूरी की जाएगी।

शनिवार को सदर तहसील में तहसीलदार मनीष कुमार की अगुवाई में लेखपालों को दावे व आपत्तियों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि लेखपाल घर-घर जाकर दावे व आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। लगभग 50 हजार दावे व आपत्तियां दर्ज हुई हैं। ऐसे में लेखपाल स्तर से निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अभी भी लोग दावे व आपत्तियां लेकर तहसील पहुंच रहे हैं। बीएलओ की लापरवाही से उनका नाम सूची से कट गया है। बीएलओ का दावा है कि डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के दौरान संबंधित ने आधार नहीं दिया है। उनका नाम सूची से कट गया है। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि दावे व आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। छह जनवरी तक जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

500 दावे व आपत्तियों के जांच की जिम्मेदारी
लेखपाल संघ मंत्री आत्माराम वर्मा का कहना है कि उन्हें 500 दावे व आपत्तियों के जांच की जिम्मेदारी मिली है। खिरईखिरवा, गौरवा कानून-गो, नौबरा, धनौली, सेमरा, खरगूपुर, फत्तेगढ़ इमलिया आदि गांवों की जिम्मेदारी है। शनिवार को खिरई खिरवा, गौरवा, नौबरा में आपत्तियों की जांच की गई है। अन्य गांवों में दावे व आपत्तियों की जांच की जाएगी। लेखपाल मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि उनके पास बनगाई, छितौनी, नौव्वागांव, मनोहरजोत, रुपईडीह गांव की जिम्मेदारी है। उन्हें 560 दावे व आपत्तियों की जांच मिली है। बीएलओ के सहयोग के दावे व आपत्तियों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed