फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thatherpurwa blast case: Investigation on investigation, silence on results

ठठेरपुरवा विस्फोट कांड में जांच पर जांच, नतीजों पर चुप्पी

Fri, 04 Jun 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Thatherpurwa blast case: Investigation on investigation, silence on results
गोंडा। टिकरी के ठठेरपुरवा विस्फोट कांड में आठ की मौत मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। मंगलवार रात एक घर में हुए विस्फोट के बाद कई एजेंसियों ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विस्फोट सिलेंडर से हुआ है या कुछ और है, यह अभी सवाल बना है। जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम की कमेटी गठित की दी है। शुक्रवार को टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि विस्फोट के रहस्य का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के ठठेरपुरवा में हुए विस्फोट कांड में रहस्य गहराता जा रहा है। माना जा रहा है कि सिलेंडर से विस्फोट होने की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जिम्मेदार अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं। ठठेरपुरवा के लोग अभी भी सहमे हैं और उनके चेहरे पर सदमे का भाव दिख रहा हैं। फिलहाल घटना को लेकर प्रशासन की ओर से बहुत सधे कदम उठाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की स्थितियों को देखा और आसपास लोगों से जानकारी लिया। फिलहाल कमेटी पूरी तरह से रिपोर्ट देने की जांच नहीं कर सकी है। रिपोर्ट तैयार करने में अन्य एजेंसियों की जांच रिपोर्ट काफी मायने रखती है। इसलिए अभी पूरी स्थिति पर नजर रखे हैं।
ठठेरपुरवा में विस्फोट कांड में फोरेंसिक टीम ने शुरुआत में जांच की, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। माना जा रहा है कि फोरेंसिक जांच से यह स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि विस्फोट कैसे हुआ है।

सिलेंडर है या कुछ और। इससे फोरेंसिक की जांच ज्यादा अहमियत रखती है। एटीएस की ओर से मामले की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। घटना बड़े स्तर का होने से अधिकारी हर बिंदु की पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed