{"_id":"5fe9febd8ebc3e3b865b4337","slug":"thatch-house-burnt-to-ashes-gonda-news-lko5570625117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छप्पर का घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से छप्पर का घर जलकर राख
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। खीरीडीह गांव में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर के घर में लगी आग में छप्पर समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक पड़वा जलकर मर गया, जबकि भैंस झुलस गई। आग से 90 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के खीरीडीह गांव निवासी दीनानाथ के छप्पर के घर में रविवार की रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान गेहूं, चावल, धान, रजाई, बिस्तर, तीन चारपाई, दो तख्त, तीन साइकिल, पंपिंग सेट व फर्नीचर बनाने का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
सोमवार की सुबह क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्र व लेखपाल केके वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कंबल देकर सांत्वना दी व सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। लेखपाल ने बताया कि आग से 90 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है।