{"_id":"66d769f7b828fb20e80d4a64","slug":"terror-of-wild-animal-in-four-villages-gonda-news-c-100-1-slko1029-123020-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चार गांवों में जंगली जानवर की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चार गांवों में जंगली जानवर की दहशत
Wed, 04 Sep 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बहराइच में भेड़ियों के आतंक से जिले के भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत है। नदियों के किनारे स्थित गांवों के लोग सहमे हैं। मनकापुर के धुसवा में भी लोग किसी जंगली जानवर के हमले का दावा कर रहे हैं। इसके पहले नवाबगंज के महंगूपुर, करनैलगंज के नरायनपुर साल तथा बेलसर के नगदही में जंगली जानवर की आमद से लोग सहमे हैं।
मनकापुर के धुसवा के मंजूमणि त्रिपाठी व असगर को अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर चोटिल कर दिया है। जंगली जानवर के हमले से गांव के लोग सहमे हैं। ग्रामीण इस जंगली जानवर को भेड़िया बता रहे हैं, हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जिला प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ल ने बेलसर के नगदही व करनैलगंज के नरायनपुर साल में जंगली जानवर के होने की जानकारी पर जांच कराई। उनका दावा है कि दोनों गांवों में जंगली जानवर न होने की बात सामने आई है। हालांकि नगदही गांव में हमला करने वाले जानवर की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि सतर्कता बरती जा रही है। गांव के लोगों को भी सतर्क किया गया है। उन्होंने अपील की है कि जानवरों से डरें नहीं। माना जा रहा है कि बारिश के कारण जंगल से जानवर बाहर आ रहे हैं। जो हमलावर हो रहे हैं।