फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tension in Mahangupur over Baravafat, police deployed

Gonda News: बारावफात पर महंगूपुर में तनाव, पुलिस तैनात

Tue, 17 Sep 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tension in Mahangupur over Baravafat, police deployed
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में मुस्लिम पक्ष सोमवार सुबह बारावफात पर जुलूस निकालने की तैयारी कर रहा था। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो नई परंपरा की शुरुआत को लेकर चर्चा होने लगी। लोग विरोध पर उतर आए। सूचना पर थाने से दो सिपाही पहुंचे और जुलूस निकालने पर रोक लगा दी। मगर दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। सूचना पर कोतवाल निर्भय नारायण सिंह टीम के साथ पहुंचे और नई परंपरा कायम करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी। उन्होंने जुलूस के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तैयार की गई झांकी को वापस करा दिया। कोतवाल ने बताया कि गांव के कुछ लोग नई परंपरा कायम करना चाहते थे, इसके चलते रोक लगाई गई है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed