फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tension between two parties over four decade old land dispute

Gonda News: चार दशक पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव

Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tension between two parties over four decade old land dispute
वजीरगंज (गोंडा)।
विज्ञापन

चार दशक पुराने भूमि विवाद को लेकर जलालपुर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले की जानकारी होने के बाद एसडीएम तरबगंज भरत भार्गव मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे सहमत नहीं हुए। ऐसे में एसडीएम ने दोनों पक्षों पर पुलिस केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
जलालपुर गांव में एक पक्ष के प्रेमनाथ शुक्ल व दूसरे पक्ष के केदारनाथ मिश्र, शीतला मिश्र व विश्वनाथ मिश्र के बीच लगभग 10 मीटर परती भूमि का विवाद है। यह जमीन प्रेमनाथ शुक्ल के गाटा संख्या 135 व केदारनाथ मिश्र आदि के गाटा संख्या 140 के मध्य है। जिसे दोनों पक्ष अपना बताते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में आयुक्त, कमिश्नरी सहित उच्च न्यायालय व चकबंदी न्यायालय में भी वाद विचाराधीन है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज करा चुके हैं। सात जून को प्रेमनाथ शुक्ल इसी मामले को लेकर वजीरगंज ग्राम पंचायत की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। ऐसे में एक बार फिर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। मंगलवार व बुधवार को इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए दोनों पक्षों के चक को धारा-145 सीआरपीसी के अंतर्गत कुर्क करने की कार्रवाई की संस्तुति न्यायालय एसडीएम को प्रेषित की जा चुकी है। दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed