फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tempo relapse, 14 injured including couple

टैंपो पलटा, दंपती समेत 14 लोग घायल

Fri, 18 Sep 2015 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के ओबैनिया गांव के रहने वाले 14 लोग सुबह एक टैंपो से वजीरगंज के चंदापुर स्थित हवेलिया आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर अचलपुर गांव के पास टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में रामजी (38), उसकी पत्नी किरण (35) व बेटा निरंकार (7) के साथ ही गांव के राहुल दुबे (12), बिंदु (40) पत्नी सुरेंद्र, गायत्री (14) पुत्री बलराम, पूनम (45) पत्नी शेष नारायण, गुड़िया (22) पत्नी पंकज, विमला (45) पत्नी बलराम, कुसमा (25) पत्नी जय प्रकाश, मायादेवी (45) पत्नी सुंदर व केतकी (28) पत्नी संतोष घायल हो गए। दुर्घटना से चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


इसी दौरान उधर से गुजर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज के चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सिंह ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed