{"_id":"68544e4d15a07aece2035fd0","slug":"telemedicine-service-will-be-started-for-cancer-patients-gonda-news-c-100-1-gon1001-139536-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंसर मरीजों के लिए शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंसर मरीजों के लिए शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा
Thu, 19 Jun 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कैंसर के मरीजों को अब विशेषज्ञ की परामर्श के लिए लखनऊ तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शासन के निर्देश के बाद जिले के मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन के जरिये उपचार देने की तैयारी चल रही है। कोविड बिल्डिंग में एक ओपीडी में टेलीमेडिसिन से जुड़े उपकरण लगाए जाएंगे।
यहां पर तैनात चिकित्सक मरीजों का विवरण दर्ज कर सीधे कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ से वीडियो कॉल पर बात कराएंगे। विशेषज्ञ के परामर्श पर जिले के डॉक्टर जांच कराने की सलाह देंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाज की दशा तय होगी।
यदि मरीज को लखनऊ में भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो वहां भी उसे पंजीकरण व अन्य औपचारिकता नहीं करानी पड़ेगी। टेलीमेडिसिन की व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि वर्चुअल कांन्फ्रेंस के जरिये टेलीमेडिसिन की सेवा शुरू करने की जानकारी मिली है। जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी।