फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   teen's life was lost due to doctor's negligence

Gonda News: डॉक्टर की लापरवाही से गई थी किशोर की जान

Fri, 04 Oct 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 04 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
teen's life was lost due to doctor's negligence
गोंडा। सर्पदंश से पीड़ित किशोर को एंटी स्नेक वेनम की जगह टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर मुख्यालय रेफर करने के मामले में जांच टीम ने प्रथमदृष्टया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार को दोषी माना है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने आरोपी डॉ. संजय कुमार का स्थानांतरण मनकापुर सीएचसी में करते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

विगत 27 अगस्त को छपिया के नारायनपुर निवासी अरुण कुमार (15) सर्पदंश का शिकार हो गया था। परिजनों ने छपिया सीएचसी पहुंचाया, जहां समय से उपचार नहीं शुरू हुआ। अरुण के परिजनों ने आरोप लगाया कि सांप काटने की पुष्टि होने के बावजूद आरबीएसके के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने एंटी स्नेक वेनम नहीं लगाया। डॉक्टर ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। एसीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि मामले में डॉ. संजय को दोषी माना गया है। सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed