{"_id":"68cc4cedbd143a79fe0fe614","slug":"teenagers-body-found-in-suspicious-circumstances-murder-suspected-gonda-news-c-100-1-brp1002-144132-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संदिग्ध हालात में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संदिग्ध हालात में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
Thu, 18 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार/माधोपुर। भदैया जोगईपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को सागौन के पेड़ के नीचे अर्जुन (17) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
पिता तिलकराम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह मैजापुर गांव में रिश्तेदार के यहां गए थे। दोपहर तीन बजे पड़ोस की पिंकी और राजपति ने सूचना दी कि उनका बेटा अर्जुन घर के पास सागौन के पेड़ के नीचे पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो अर्जुन की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर निशान था। मृतक के भाई पवन कुमार ने अर्जुन की हत्या का शक जताया है। निरीक्षक (अपराध) रमाशंकर राय ने बताया कि मृतक के गले पर निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अर्जुन सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)