{"_id":"648df9df65e18e32530eff84","slug":"teenager-died-by-drowning-in-the-river-gonda-news-c-13-1-293787-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबकर किशोर की मौत
Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। टेढ़ी नदी में डूबकर शनिवार को एक किशोर की मौत हो गई। कटराबाजार थाना क्षेत्र के जोरिया निवासी राम लौटन का पुत्र शुभम (14) शनिवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ जगतापुर के पास टेढ़ी नदी में नहाने गया था। तभी वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर गांव वाले जब तक पहुंचते तब तक वह डूब गया।
जगतापुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि नंदकुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने शुभम को नदी से निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान सुरेमन गोस्वामी ने बताया कि शुभम के पिता दिल्ली में मजदूरी करते है। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय ने बताया कि नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हुई है। शुभम के भाई संदीप की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।