फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teen dies after drowning in a pit filled with water

Gonda News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 26 Jun 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teen dies after drowning in a pit filled with water
इटियाथोक (गोंडा)। बरडांड़ के पूरे तिलक गांव में बृहस्पतिवार को ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में खेलते समय राज (15) व धीरू डूबने लगे। काफी कोशिश के बाद धीरू तो पानी से निकल आया, लेकिन राज डूब गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट लगाकर गड्ढे से पानी कम करके राज को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राज के पिता कैलाश ने बताया कि दोपहर में वह खेलने के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद धीरू ने आकर राज के पानी में डूबने की जानकारी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed