{"_id":"6af9ec5905b5de318903b501","slug":"if-we-improve-the-era-will-improve-brijbhushan-gonda-news-c-100-1-slko1026-169906-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सुधरेंगे, तब युग सुधरेगा : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सुधरेंगे, तब युग सुधरेगा : बृजभूषण
Sun, 15 Nov 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर में छात्रों को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शर
पसका। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की जागरूकता और सकारात्मक सोच जरूरी है। समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी। हम सुधरेंगे, तभी युग सुधरेगा। ये बातें रविवार को महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहीं।
विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत तभी सार्थक होगी, जब छात्र भी निसंकोच होकर अपनी बात रखें और सवाल पूछें। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की गुणवत्ता पर उठने वाले सवालों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षक कठिन परीक्षाओं और निर्धारित योग्यताओं को पूरा करने के बाद नियुक्त होते हैं।
इसके बावजूद अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के साथ सरकारी शिक्षकों की योग्यता और अनुभव पर भी भरोसा करना चाहिए। अभिभावकों को शिक्षकों की गुणवत्ता परखकर बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में घनश्याम मिश्रा, चेयरमैन वासुदेव सिंह, प्राचार्या डॉ. वीना सिंह, परमेश्वर सिंह, डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. एसपी सिंह, राजीव शुक्ल, डॉ. दयाशंकर मिश्र और ओम नारायण सिंह मौजूद रहे।