{"_id":"690e2e5f9bd79294910f531f","slug":"teams-from-maharajganj-and-siddharthnagar-won-gonda-news-c-100-1-slko1028-146744-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाराजगंज और सिद्धार्थनगर की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाराजगंज और सिद्धार्थनगर की टीम ने बाजी मारी
Fri, 07 Nov 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित गोरखपुर जोन की 25वीं अंतर जनपदीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पूल बी की महाराजगंज टीम और पूल ए की सिद्धार्थनगर टीम ने मैच जीत लिया। फाइनल मैच नौ नवंबर को होगा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच पूल-बी की टीमों महाराजगंज बनाम बहराइच के बीच खेला गया। इसमें बहराइच टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। महाराजगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए। इनमें कृष्णा गुप्ता ने 39 गेंद में 51 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच टीम 15.5 ओवर में 10 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। महाराजगंज टीम के सत्यप्रकाश पाल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एवं ‘बेस्ट बॉलर’ घोषित किया गया। जिन्होंने 17 गेंद में 28 रन बनाए व चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए।
दूसरा मैच पूल-ए की टीमों बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के बीच हुआ। बलरामपुर टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में चार विकेट पर 133 रन बनाए। सिद्धार्थनगर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में बलरामपुर टीम के अखिलेश को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एवं ‘बेस्ट बॉलर’ घोषित किया गया। जिन्होंने तीन ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए व श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब बलरामपुर के रविराज को दिया गया। उन्होंने 39 बॉल पर 50 रन बनाए। प्रतियोगिता में कमेंट्री अजय कुमार पांडेय व आनंद कुंवर भट्ट ने की।
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नौ नवंबर को होगा। इसी दिन विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।