फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers will be prepared for school leadership

स्कूल लीडरशिप के लिए तैयार किए जाएंगे शिक्षक

Sun, 09 Feb 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be prepared for school leadership
गोंडा। जिले के 7600 शिक्षकों को स्कूल लीडरशिप के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए 100 शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रयागराज सीमैट में हुआ है। प्रशिक्षण करके आए मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉकों में पांच-पांच दिनों की कार्यशाला लगाएंगे। बैचवार शिक्षकों को माह मार्च तक प्रशिक्षित कर स्कूल लीडरशिप के लिए तैयार किया जाएगा। इससे स्कूली शिक्षा में अमूलचूल परिवर्तन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के तीन हजार स्कूलों में तीन लाख 36 हजार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई नई पहल हो रही है। निष्ठा मुहिम में शिक्षकों को स्कूल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस बार कक्षा को बेहतर ढंग से संचालित करने के तरीकों को बताने के साथ ही अब स्कूली शिक्षा को सुगम बनाने के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन

शैक्षिक विकास में गुणात्मक सुधार के लिए कई नई पहल को कैसे सुव्यस्थित ढंग से बताए जाए, इसके लिए 7600 से अधिक शिक्षकों को चरण वार प्रशिक्षित किया जाना है। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए अब 100 मास्टर ट्रेनरों को प्रयागराज में प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ ही जिले के चार हजार के करीब शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी प्रशिक्षित किया जाना है। इसके लिए बीआरसी स्तर पर प्रशिक्षण को हाईटेक ढंग से कराने के लिए बजट भी मिलेगा। प्रशिक्षण हाल को सुव्यस्थित कराने के साथ ही प्रोजेक्टर आदि के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के तीन हजार स्कूलों में 14 फरवरी को बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की परीक्षा का आयोजन फिर होगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। लर्निंग आटट कम के तहत होने वाली परीक्षा में करीब दो लाख बच्चों को शामिल किया जा रहा है। इस परीक्षा में कक्षा 1 व 2 के बच्चों को छोड़कर 3, 4, 5, 6, 7, 8 कक्षा के बच्चों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन होगा और फिर आगे उन्हें तैयार किया जाएगा।

बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि शिक्षकों के प्रशिक्षण की तैयारी पूरी की जा रही है। हर बीआरसी पर निष्ठा के तहत प्रशिक्षण होंगे। शिक्षकों को तैयारी के लिए बुकलेट भी मिलेगी। जिसका वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed