{"_id":"57191c7b4f1c1bdc1a8b4c43","slug":"teachers-regular","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 तदर्थ शिक्षक होंगे विनियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 तदर्थ शिक्षक होंगे विनियमित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे तदर्थ शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शासन ने इन शिक्षकों को नियमित करने का आदेश जारी कर दिया है। जिले में करीब 50 शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। डीआईओएस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षकों के अभिलेख मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद सूची शासन को भेजी जायेगी। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे तदर्थ शिक्षक नियमित किये जाने की मांग को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। इन शिक्षको की मांगों को लेकर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया था।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त सचिव अनिल कुमार वाजपेयी ने इन शिक्षकों को नियमित किये जाने का शासनादेश जारी कर दिया है। इन विद्यालयों में 7 अगस्त 1993 से 30 दिसंबर 2000 तक नियुक्त किये गए तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने का आदेश दिया गया है। जिले में करीब 50 शिक्षको को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेद्र कुमार दूबे ने बताया कि इस श्रेणी में आने वाले शिक्षकों से उनके शैक्षिक अभिलेख मांगे गए हैं। इन अभिलेखों के परीक्षण के बाद सूची शासन को भेजी जायेगी। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का आदेश जारी होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि ने सरकार के प्रति आभार जताया है।