{"_id":"68c317efe0e20f4f4c0abe04","slug":"teachers-of-government-secondary-schools-will-be-smart-tablets-will-be-given-today-gonda-news-c-100-1-gon1003-143690-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्मार्ट होंगे राजकीय माध्यमिक स्कूलों के गुरुजी, आज मिलेगा टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्मार्ट होंगे राजकीय माध्यमिक स्कूलों के गुरुजी, आज मिलेगा टैबलेट
Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय स्कूलों के गुरुजी जल्द ही स्मार्ट नजर आएंगे। इसके लिए उन्हें शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में टैबलेट दिया जाएगा। इससे स्कूल में संचालित होने वाली गतिविधियां ऑनलाइन हो जाएंगी और किसी जानकारी के लिए रजिस्टर नहीं पलटना पड़ेगा।
जिले में 26 राजकीय हाईस्कूल संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022-23 के यू-डायस के आंकड़ों के अनुसार कुल 24 राजकीय हाईस्कूलों को योजना का लाभ दिया जाएगा। यहां के प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट टैबलेट देने के साथ ही जरूरी जानकारी दी जाएगी। टैबलेट से स्कूल की गतिविधियां संचालित करने के साथ ही शैक्षणिक कार्य किए जा सकेंगे।
टैबलेट से लाइव स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर जैसे यू ट्यूब लाइव, जूम सेशन और बेविनार के जरिए दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आईआईटी जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों के ऑनलाइन सेशन एवं स्ट्रीमिंग के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता संवर्द्धन और छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा सकेगा। वहीं, दीक्षा पर डिजिटल शिक्षण सामग्री का भी समुचित उपयोग किया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) उत्तम कुमार ने बताया कि टैबलेट की आपूर्ति हो चुकी है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक खुद उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
इन राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मिलेगा टैबलेट
डीआईओस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले के अभिनव विद्यालय कंसापुर, राजकीय हाईस्कूल सेहरिया कला, अकौनी, अचलनगर, सोनौली मोहम्मदपुर डीह, रामनगर टेपरा, रांगी, महेवा गोपाल, पेडारन, दौलतपुर, सिसई टिकरिया, लौव्वा टेपरा, बस्ती इटियाथोक, मधवापुर टिकरी, जमदरा, गिलौली, पहाड़ापुर, मछलीगांव, त्योरासी, मुंडेरवा माफी, जीजीआईसी मसकनवा, जीआईसी गोंडा और जीजीआईसी गोंडा आदि राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को टैबलेट दिया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रशिक्षण शुरू
पंडरीकृपाल ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल गिलौली में बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले की मास्टर ट्रेनर अमिता पांडेय व अजय कुमार जायसवाल ने राजकीय हाईस्कूल सिसई टिकरिया, गिलौली, मुंडेरवामाफी, इटियाथोक और अचलनगर विद्यालय के जुड़े समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति की भूमिका, गठन, कार्य, बैठक, उत्तरदायित्व (शैक्षिक,भवन, वित्तीय) सामुदायिक सहभागिता, छात्र व छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने समेत विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला समन्वयक उत्तम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।