फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers of 20 colleges of seven districts will fill the forms today

Gonda News: सात जिलों के 20 महाविद्यालयों के शिक्षक आज भरेंगे पर्चा

Mon, 04 Nov 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers of 20 colleges of seven districts will fill the forms today
गोंडा। जिले के एलबीएस पीजी कॉलेज में नौ नवंबर को अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ निर्वाचन अधिवेशन होगा। वहीं मंगलवार को एलबीएस पीजी कॉलेज में सात जिलों के 20 महाविद्यालयों के शिक्षक अपना पर्चा भरेंगे। इसके बाद चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन

इस बार डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ निर्वाचन अधिवेशन के लिए एलबीएस पीजी कॉलेज को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कॉलेज प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय को सकुशल चुनाव कराने की जिम्ममेदारी दी गई है। शिक्षकों ने बताया कि प्रो. पांडेय की अगुवाई में नौ नवंबर को एलबीएस पीजी कॉलेज परिसर में संघ का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मंगलवार को चुनाव के लिए शिक्षक अपनी उम्मीदवारी के लिए पर्चा भरेंगे। नौ नवंबर को ही मतगणना के साथ ही परिमाण घोषित किया जाएगा। प्रो. मंशाराम वर्मा ने बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए कॉलेज प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि तीन साल के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठित की जाएगी। इस बार एक महिला उपाध्यक्ष का पद बढ़ाया गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के अलावा सदस्यों के लिए मतदान होगा। कॉलेज प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed