{"_id":"5908c7e74f1c1bcc3a443660","slug":"teacher-suspended-for-missing-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद रहने पर शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद रहने पर शिक्षिका निलंबित
Amarujala
Updated Tue, 02 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना सूचना के लंबे समय से ड्यूटी से नदारद शिक्षिका के जवाब नहीं देने पर उसे निलंबित कर दिया गया। वहीं, औचक निरीक्षण के दौरान तीन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।
बीएसए रमेश यादव ने मंगलवार को बताया कि शिक्षाक्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय जोगीवीर की शिक्षिका रेनू देवी से पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने व बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने के आरोप में जवाब तलब किया गया था।
बीएसए ने बताया कि बीईओ ने 13 फरवरी 2017 को स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इसमें 16 जनवरी से 13 फरवरी तक शिक्षिका के बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने का पता चला। शिक्षिका को अंतिम अवसर दिया गया लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। इसके चलते शिक्षिका को निलंबित करके बीआरसी उतरौला से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि उन्होंने दो मई को केजीबीवी गैड़ास बुजुर्ग व उतरौला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरा स्टाफ मौजूद मिला। केजीबीवी गैड़ास बुजुर्ग में छात्राओं ने अंग्रेजी पढ़कर सुनाई और हिंदी में अनुवाद किया। इस पर बीएसए ने छात्राओं को पांच सौ रुपये नकद पुरस्कार दिया।
उतरौला की सभी बीमार छात्राएं पूरी तरह से स्वस्थ होकर विद्यालय वापस आ गईं हैं। सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटिया, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीडीह तथा प्राथमिक विद्यालय मधपुर में छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।