फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   teacher

अनुपस्थित शिक्षकों समेत छह का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 26 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
teacher
वजीरगंज (गोंडा)। बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर फुलटाइम टीचर अर्चना सिंह हस्ताक्षर बनाकर नहीं मिलीं। मेस के निरीक्षण के दौरान दो रसोईया शर्मिला वर्मा व सविता मौर्या भी बिना सूचना के नदारद मिलीं। बीएसए ने तीनों लोगों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिसर में लगी झाड़ियों को कटवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडेय को निर्देशित किया। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए वार्डन नीलम मिश्रा को निर्देशित किया। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय कोमर का औचक निरीक्षण कर हस्ताक्षर बनाकर गायब प्रतिभा यादव व सुधांशु मिश्रा का एक दिन का वेतन व दो दिन से गायब सहायक अध्यापिका गीता का दो दिन का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थित शिक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में अभियान चलाकर सहयोग करें। अभिभावकों से फोन पर बात कर टीकाकरण कराने पर जोर दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed