{"_id":"641b47ed779a33393408393e","slug":"teacher-gonda-investigation-gonda-news-c-13-1-142629-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीईओ और एआरपी के कारनामों की जांच करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीईओ और एआरपी के कारनामों की जांच करेगी समिति
Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज/गोंडा। झंझरी ब्लाक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अनीस अहमद के कारनामों की जांच दो सदस्यीय समिति करेगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामखेलावन सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी गुप्त पूरे मामले की जांच करेंगे।
पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव पर शिक्षकों को परेशान करने समेत कई तरह के आरोप लगे हैं। वहीं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अनीस अहमद ने अपने मोबाइल नंबर का ट्रू- कालर पर बीएसए फीड कर रखा है। जिससे किसी शिक्षक को फोन करने पर उसके स्क्रीन पर बीएसए लिखकर आ जाता है। इससे शिक्षकों पर रौब गालिब करने की शिकायत हुई है। नंबर देखकर घबराये अभिषेक सिंह की शिकायत पर बीएसए ने भी ट्रू-कालर पर नंबर मिलाकर चेक किया तो वह भी चौंक पड़े। उन्होंने जांच समिति बनाई है।
एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अनीस अहमद का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनका नंबर बीएसए कैसे लिखकर आता है। वह उसे हटवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हट ही नहीं आ रहा है। बीएसए का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।