फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher did obscene act with student, arrested

मासूम छात्रा से शिक्षक ने किया अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher did obscene act with student, arrested
गोंडा। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दो में पढ़ रही सात वर्षीय मासूम छात्रा से शिक्षक ने अश्लील हरकत किया। इसकी शिकायत मिलने पर विभाग में खलबली मच गई। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बालिका से छेड़खानी के आरोप की जांच बीएसए जय प्रताप सिंह ने स्कूल पहुंच कर की। इसके बाद शिक्षक को निलंबित कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बालिका के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

करनैलगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक व प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि कक्षा दो में अध्ययनरत एक सात वर्षीय बालिका से उसने अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिवार वालों का हुई तो विभाग को इसकी जानकारी दी। साथ ही बालिका के पिता ने पुलिस चौकी शाहपुर में तहरीर दिया है। जिसमें शिक्षक के ऊपर बालिका से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है।
मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय ने स्कूल के शिक्षक, रसोइयां व बालिका के घर जाकर पूछताछ की। प्रकरण की जांच करने विद्यालय पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिक्षक को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि सोमवार को दोपहर बाद बालिका प्रधानाध्यापक कक्ष में पुस्तक लेने गई थी। वहां से बाहर निकलने के बाद वह अपना बैग लेकर घर चली गई। ढाई बजे के बाद छात्रा अपने माता पिता के साथ विद्यालय पुन: आई।
उसके माता पिता ने शिक्षक से बातचीत किया। जिस पर आरोपी शिक्षक ने कहा कि बालिका प्रधानाध्यापक कक्ष में पुस्तक लेने गई थी। पढ़ने में अच्छी होने की वजह से उन्होंने उसकी पीठ थपथपाई थी। अकेले में पीठ थपथपाने की वजह का जवाब आरोपी नही दे सका।
इसके बाद बीएसए ने निलंबन कर दिया और शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक के साथ सख्त कार्रवाई हो। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिक्षक की करतूत सामने आने पर संगठनों से आरोपी शिक्षक से किनारा कस लिया। शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह ने तो साफ कहा कि ऐसे शिक्षक का बहिष्कार कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा का मंदिर है और ऐसी हरकत शिक्षक समाज बर्दाश्त नही कर सकेगा। इसी तरह अन्य संगठनों ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed