{"_id":"57eabcaa4f1c1b073d57509f","slug":"tanker-collision-in-the-pick-up-two-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने पिकअप में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने पिकअप में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिकअप से भिड़ा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोचवा गांव के पास मंगलवार की सुबह पिकअप का पहिया बदलते समय पीछे से आ रहे टैंकर ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे पिकअप चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्रावस्ती जनपद के थाना पिसवा थाना क्षेत्र के रमवापुर भिटीया चिचड़ी गांव का रहने वाला धर्मपाल यादव वाहन चालक था। वह मंगलवार की सुबह पिकअप पर भूषा लादकर बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव के रहने वाले उत्तम पासवान के साथ गोंडा आ रहा था। जब वह दोनों बहराइच-गोंडा मार्ग के कोचवा गांव के समीप पहुंचे, तभी पिकअप का पहिया पंक्चर हो गया।
पहिया बदलते समय पीछे से आ रहे टैंकर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैंकर सड़क किनारे खड्ड में चला गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चालक धर्मपाल यादव के भाई धर्मराज यादव ने थाना कौड़िया में टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौकी प्रभारी आर्यनगर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।