{"_id":"677ac63146d3506ec80d1460","slug":"talents-will-be-honored-on-the-birth-anniversary-of-pandit-singh-gonda-news-c-100-1-slko1028-130292-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पंडित सिंह की जयंती पर सम्मानित होंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पंडित सिंह की जयंती पर सम्मानित होंगी प्रतिभाएं
Sun, 05 Jan 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सपा शासनकाल में राज्य मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार (पंडित सिंह) की जयंती सात जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही लोकगीत व नाट्य रूपांतर सभी के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जयंती समारोह में प्रदेश के कई सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी सपा नेता सूरज सिंह ने दी।
बताया कि जयंती जन्म-जयंती को अमरत्व परंपरा नाम दिया गया है। पूर्व मंत्री विनोद सिंह का जन्मदिन समारोह बीते 25 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। जीवित रहने के दौरान पूर्व मंत्री स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करते थे। उनकी मृत्यु के बाद अब भतीजा सूरज सिंह इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। वर्ष 2003 में विनोद सिंह पहली बार मुलायम सिंह यादव की सरकार में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री बने थे। इसके बाद वर्ष 2012 में अखिलेश यादव सरकार में राजस्व राज्यमंत्री के साथ ही माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री भी बने। (संवाद)
विज्ञापन