फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Take action against dangerous vehicles by running a campaign

Gonda News: अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ करें कार्रवाई

Sun, 01 Oct 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Take action against dangerous vehicles by running a campaign
बलरामपुर के रोडवेज में कार्यशाला का निरीक्षण करते प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर।
बलरामपुर। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने रविवार को बलरामपुर रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो के आसपास खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने चालक व परिचालकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी व परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर जनपद भ्रमण पर हैं। इसी बीच रविवार दोपहर एक बजे वे बस स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खड़ी बसों के बारे में जानकारी ली। बसों के संचालन संबंधी रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान कार्यशाला में खड़ी एक बस का संचालन कई दिनों से न होने की बात सामने आई। इसपर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी जताते हुए सभी बसों का नियमित संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डिपो के आसपास खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एआरटीओ से समन्वय बनाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का आश्वासन दिया। डिपो में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश एआरएम को दिया। कहा कि यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, क्षेत्रीय प्रबंधक गोंडा अंकुर विकास, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त जेपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर वीके वर्मा व बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम सहित तमाम चालक व परिचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed