फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swati reached Gonda with high level of police protection

पुख्ता पुलिस सुरक्षा में अनिमेष संग गोंडा पहुंची स्वाति

Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Swati reached Gonda with high level of police protection
गोंडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव की रहने वाली छात्रा स्वाति रविवार को नोएडा पुलिस की सुरक्षा में अपने प्रेमी अनिमेष संग गोंडा पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा स्वाति को अनिमेष के घर पहुंचा दिया है। छात्रा ने नोएडा कोर्ट में परिवार वालों से खुद की जान का खतरा बताया था। लिहाजा अनिमेष के घर पर गोंडा पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव की रहने वाली छात्रा स्वाति की गोंडा के रहने वाले अनिमेष तिवारी से फेसबुक चैटिंग के जरिए चार साल पहले दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

फेसबुक से एक दूसरे से जुड़े स्वाति व अनिमेष की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से फेसबुक चैटिंग से बात करते थे। स्वाति 15 सितंबर को नोएडा से गोंडा पहुंच गई थी। इधर, स्वाति के परिवार वालों ने नोएडा में स्वाति के अपहरण की कहानी बनाकर रोड जाम कर हंगामा किया। साथ ही अपहरण का केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने जांच शुरू की तो सर्विलांस से स्वाति की लोकेशन गोंडा में मिली थी। नोएडा पुलिस के गोंडा पहुंचने से पहले ही गोंडा पुलिस ने स्वाति को ढूंढ निकाला। छात्रा स्वाति व अनिमेष को नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया।
नोएडा पुलिस ने गोंडा की अदालत में दोनों को पेश किया था। स्वाति ने अदालत में परिवार वालों से जान का खतरा बताया तो अदालत ने स्वाति को गोंडा पुलिस की अभिरक्षा में नोएडा अदालत तक सुरक्षा मुहैय्या कराने के आदेश किए थे।
पुलिस ने जब नोएडा कोर्ट में पेश किया तो स्वाति ने एक बार फिर अपने परिवार के लोगों से जान का खतरा बताया। इस पर नोएडा कोर्ट ने छात्रा स्वाति को पुलिस की सुरक्षा में गोंडा भेजने का आदेश दिया।

रविवार को स्वाति और अनिमेष को लेकर नोएडा पुलिस गोंडा पहुंची। स्वाति को अनिमेष के घर पहुंचा दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि स्वाति व अनिमेष की सुरक्षा के लिए घर पर सुरक्षा लगाई गई है। घर की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed