फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Survey started in Belsar in the hope of finding crude oil and mineral reserves

Gonda News: कच्चे तेल व खनिज भंडार की आस में बेलसर में भी सर्वे शुरू

Thu, 13 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Survey started in Belsar in the hope of finding crude oil and mineral reserves
बेलसर (गोंडा)। ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) ने कच्चे तेल व खनिज भंडार मिलने की आस में नवाबगंज के बाद बेलसर में भी थ्री डी मैपिंग व सेस्मिक सर्वे शुरू कराया है। ओएनजीसी के लिए अल्फा जियाे इंडिया लिमिटेड की टीम ने बृहस्पतिवार को बेलसर के डिडिसिया कला ग्राम पंचायत में टीम ने सेस्मिक सर्वे व थ्री डी मैपिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर खनिज भंडार को लेकर भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद अल्फा जियाे इंडिया लिमिटेड की टीम नवाबगंज में सर्व करने के बाद बृहस्पतिवार को बेलसर के डिडसिया कला पहुंची। टीम सदस्य चंद्रभान ने बताया कि कच्चा तेल व खनिज भंडार मिलने की संभावना को देखते हुए जमीन के अंदर ड्रिल करने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पीआरओ अंबिका चौधरी ने बताया कि भू वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट से सभी क्षेत्रों का सर्वे किया था। इसमें 12 स्थानों पर प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम व खनिज भंडार होने की संभावना जताई गई है। इन सभी स्थानों पर जमीन के अंदर 100 फीट ड्रिल करके उसमें रॉकेट से विस्फोट किया जाएगा। राॅकेट जमीन के अंदर करीब पांच से छह किलोमीटर अंदर तक जाता है। उससे उठने वाली तरंगों को सेंसर मशीन से मापकर डाटा एकत्र करके परीक्षण के लिए ओएनजीसी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 साल पहले भी हुआ था सर्वे
डिडिसिया निवासी शिवशंकर मिश्र ने बताया कि वर्ष 1988 में भी ओएनजीसी की ओर से क्षेत्र में सर्वे किया गया था। उस समय मछरहिया व मंगुरा में जांच की गई थी। परिणाम के बारे में जानकारी नहीं है।

किसानों को मिलेगा मुआवजा
एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार ने बताया कि जिन किसानों के खेत में सर्वे किया जा रहा है, उन्हें कंपनी की तरफ से फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। हालांकि मुआवजा कितना दिया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed