{"_id":"f2e6f91c5ed9375cf2be2d9af0b4a262","slug":"supporters-clash-magistrate-s-car-smashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थक भिड़े, मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थक भिड़े, मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां के गांव में फर्जी मतदान को लेकर शनिवार को बवाल हो गया। यहां अलग-अलग बने दो विद्यालय स्थित पोलिंग बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी के शीशे टूट गए। पीठासीन अधिकारी सहित महिला कर्मियों से अभद्रता की गई और बूथ लूटने का प्रयास किया गया।
कटराबाजार थाना क्षेत्र के हलधरमऊ गांव में दो स्थानों पर बने पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण चल रहे मतदान के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और बवाल तांडव हुआ। यहां पूर्व एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां की बहू व बसपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद खां के समर्थक ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।
पहली घटना हलधरमऊ के हाता पोलिंग बूथ पर हुई। यहां फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के 15 अज्ञात लोग पोलिंग बूथ में घुस गए और पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने बूथ लूटने का प्रयास भी किया। साथ ही महिला कर्मियों से अभद्रता भी की गई। दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय हलधरमऊ में हुई।
विज्ञापन
यहां एक पक्ष ने मतदान करने आई एक महिला को फर्जी मतदाता बताकर उसका चेहरा दिखाने की बात की तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और पथराव किया गया। इससे सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी का शीशा टूट गया। उधर, परसपुर के सकरौर गांव के पूरे अंबर पोलिंग बूथ पर पुलिस व प्रत्याशी समर्थकों की भी झड़प हुई।
पुलिस ने समर्थकों को बूथ से भगाया। उधर कटरा बाजार ब्लॉक के मेहरबाना बूथ पर एक नाबालिग से वोट डलवाने को लेकर बवाल हुआ। एक उम्मीदवार के समर्थक गांव के एक नाबालिग वोटर से वोट डलवाने जा रहे थे। इसका दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
पुलिस ने दौड़ाया, दो मतदाता घायल ः कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी रामभवन व अयोध्या प्रसाद का आरोप है कि वह गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालकर लौट रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पीटा, जिसमें राम भवन का हाथ टूट गया और अयोध्या प्रसाद घायल हो गए। कौड़िया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दौड़ाया था। किसी के घायल होने की जानकारी उन्हें नहीं है।