फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Supporters' breakfast is also election expense

Gonda News: समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

Tue, 11 Apr 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Supporters' breakfast is also election expense
गोंडा। नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय करने के साथ ही विभिन्न सामग्रियों का मूल्य भी तय कर दिया गया है। उसी के आधार पर चुनाव खर्च जुड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने प्रत्याशियों के खर्चों की निगरानी की तैयारी भी शुरू कर दी है। हर क्षेत्र के लिए टीमें तैयार की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव में नौ लाख रुपये तक और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपयेे तक खर्च कर सकेंगे। इसके अलावा नगर पालिका के सभासद प्रत्याशी दो लाख और नगर पंचायत के सभासद प्रत्याशी 50 हजार रुपये तक ही प्रचार में खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

भोजन प्रति थाली 80 रुपये, समोसा प्रति नग आठ रुपये, चाय प्रति कप छह रुपये, कॉफी प्रति कप 12 रुपये के रेट से ही खर्च में जुड़ेगा। होटल का साधारण कमरा 800 रुपये प्रतिदिन व एसी रूम 1200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया तय है। इसी तरह चुनाव प्रचार सामग्री में कपड़े का झंडा 500 रुपये प्रति सैकड़ा, कपड़े का बैनर सात रुपये प्रति वर्ग फुट का रेट तय है। समर्थकों के चाय-पानी या किसी कार्यक्रम में गिफ्ट आदि देने की रकम भी प्रत्याशियों के खर्च में जुड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने को लेकर गाड़ियों के खर्च का रेट भी निर्धारित है। एक जीप प्रतिदिन 1000 रुपये, टाटा सूमो, क्वालिस, स्कॉर्पियो, इनोवा, बोलेरो का खर्च प्रतिदिन 1500 रुपये, साइकिल रिक्शा का प्रतिदिन 600 रुपये, बस का 3600 रुपये, ट्रक का 2500 रुपये, ट्रैक्टर या ट्रेलर का प्रतिदिन 800 रुपये किराया निर्धारित है। जबकि गाड़ियों में प्रयोग होने वाले ईंधन को अलग से जोड़ा जाएगा। ड्राइवर का एक दिन का वेतन 400 रुपये तय है। इसी तरह प्लास्टिक कुर्सी का किराया प्रति नग प्रतिदिन पांच रुपये, डीलक्स कुर्सी छह रुपये, सोफा 180 रुपये, प्रति मजदूर 400 रुपये मजदूरी चुनाव खर्च में जोड़ी जाएगी।

ट्यूब लाइट प्रति नग प्रतिदिन 12 रुपये, वॉल राइटिंग वर्क पेंटिंग प्रति वर्ग फीट 15 रुपये, हैलोजन सौ वाट प्रति नग प्रतिदिन 60 रुपये, फूल-माला 1500 प्रति सैकड़ा, पार्टी की टोपी 3000 रुपये प्रति सैकड़ा, पार्टी का अंगोछा 10,000 रुपये प्रति सैकड़ा, बिल्ला व बैच 2,000 प्रति सैकड़ा, स्टिकर 500 रुपये प्रति सैकड़ा, पार्टी की टीशर्ट 10,000 रुपये प्रति सैकड़ा, बैंड-बाजा 3,000 रुपये प्रतिदिन, गायक व कलाकार 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से खर्च की दर तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed