फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Success was soon filled future flight to students

सफलता मिलते ही मेधावियों ने भरी भविष्य की उड़ान

Fri, 06 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Fri, 06 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Success was soon filled future flight to students
12वीं में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज के छात्र सत्यम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
आईसीएसई 10वीं तथा आईएससी 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों ने भविष्य में बड़ी उड़ान भरने की ख्वाहिश पाल रखी है। मेधावियों ने देश की महान विभूतियों को अपना आदर्श बताकर यह साबित कर दिया है कि भविष्य में उनके अंदर देश तथा समाज के लिए कुछ अच्छा कर गुजरने की तमन्ना है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने मेधावियों तथा उनके परिवारीजनों से बातचीत की तो लोगों ने अपने सपनों को कुछ इस तरह से बयां किया। 
विज्ञापन


आईएएस बन करूंगा देश की सेवा
कक्षा 12वीं में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज के छात्र सत्यम जायसवाल ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। सत्यम का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। 92.8 प्रतिशत अंक पाने वाले सत्यम ने बताया कि नियमित व समयबद्ध अध्ययन से उन्हें यह सफलता मिली है। सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। सत्यम की सफलता पर पिता रमेश जायसवाल तथा मां विजयलक्ष्मी ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन


देश सेवा करने का है जज्बा
12 वीं की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक पाने वाली जीसस एंड मैरी स्कूल की छात्रा अवंतिका चौधरी प्रशासनिक अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। अवंतिका ने अपनी सफलता के लिए उचित प्रबंधन व मन लगाकर पढ़ाई करने को जिम्मेदार माना है। अवंतिका की सफलता पर पिता राकेश चंद्र तथा मां अमिता चौधरी का कहना है कि उनकी बेटी परिवार का सपना जरूर साकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल इंजीनियर बनने की है तमन्ना
कक्षा 12 की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक पाने वाली जीसस एंड मैरी स्कूल की छात्रा वैष्णवी सिंह कुशल इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहती है। वैष्णवी का कहना है कि सफल होने के लिए कड़ी मेहनत जरुर करें। वैष्णवी को होनहार संतान बताते हुए उसके पिता रमेंद्र प्रताप सिंह तथा मां मीना सिंह ने कहा कि उनकी बेटी परिवार को नई राह दिखाएगी। वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप तथा गुरुजनों को दिया है।

इंजीनियर बन करुंगा देश का विकास 
10वीं की परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक पाने वाले जीसस एंड मैरी स्कूल के छात्र अनुराग मिश्रा का सपना इंजीनियर बनकर समाज तथा देश के विकास में योगदान करने का है। अनुराग ने अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत व समयबद्ध अध्ययन को जिम्मेदार बताया है। अनुराग के पिता संजय पुलिस कर्मी है। संजय का कहना है कि उनका बेटा परिवार का सपना जरुर पूरा करेगा। मां शर्मिला को बेटे की सफलता पर नाज है।

डॉक्टर बन करूंगा गरीबों की सेवा
कक्षा 10 की परीक्षा में स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में 78 प्रतिशत अंक पाकर सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्र सचिन अग्रहरि भविष्य में डाक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं। सचिन ने बताया कि वह मध्यम वर्गीय मां-बाप के सपनों को साकार करने का हर संभव कोशिश करेंगे। पिता राजेंद्र अग्रहरि व मां बबिता अग्रहरि को बेटे की सफलता पर गर्व है।


आईएएस बनकर ही दम लूंगा
कक्षा 10 की परीक्षा में 77 प्रतिशत अंक पाने वाले स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल के छात्र दीपक देव सिंह हरहाल में आईएएस अफसर बनना चाहते है। दीपक देव ने बताया कि बेहतर प्रबंधन के साथ की गई पढ़ाई व मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। दीपकदेव ने अपनी सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत बताया तथा सफलता का श्रेय मां-बाप व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। दीपक के पिता राजेश तथा दादी सावित्री सिंह को दीपक की सफलता पर भारी हर्ष व गर्व का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed